नोएडा। मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव को जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने हर्सोउल्लास से मनाया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने सेक्टर-25, के जलवायु विहार में स्थित गुरूद्वारे पर संगत को प्रसाद का वितरण का आयोजन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता शारदा ने कहा कि ये दिन महान है। इस दिन हम सभी को मानवता के लिए कार्य करने की शपथ लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि एक दूसरे के काम आना और सच का साथ देना सच्ची मानवता है। गुरू नानक देव के दिखाए रास्ते पर चलकर हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते है। इस अवसर पर एडवोकेट नीतू वर्मा, सुनैना सिंह, भारती शारदा, तजेन्द्र कौर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
महिला कांग्रेस ने गुरू पर्व को हर्षोउल्लास से मनाया