देश के बोल्ड गृह मंत्री मौन ?

नई दिल्ली | दिल्ली में हुए वकीलों और पुलिस के संघर्ष के बाद हालात बेहतर नहीं है | दोनों जिम्मेदार महकमो की जंग में आम आदमी पिस रहा है | वकील और पुलिस के बीच कानूनी जंग जारी है | और देश के बोल्ड गृहमंत्री अमित शाह मौन है|  कल मंगलवार को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य ने पुलिसकर्मियों को समझाने का भरसक प्रयत्न किया लेकिन इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं है |

मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद आज बुधवार को वकीलों ने भी अपना प्रदर्शन किया | तमाम अदालतों में वकीलों ने हड़ताल कर रखी है | वे विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे है | इस बीच वकीलों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं | जानकारों की बात पर ऐतबार करें तो ऐसे हालात में गृह मंत्री अमित शाह को सामने आना चाहिए |

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही सरकार एक बोल्ड सरकार के तौर पर स्थापित हो चुकी है | कश्मीर में धारा 370 हटाने के साथ ही कई बोल्ड निर्णय देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिए हैं | छोटे मुँह बड़ी बात है लेकिन मामला देश की शांति से जुड़ा है इसलिए गृहमंत्री अमित शाह को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए | शायद उनके सामने आने के बाद हालात बेहतर हो जाए | देश को शांत रखने की जिम्मेदारी गृहमंत्री की है | दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के अधीन आती है और वकील भी उनसे बाहर नहीं है |